यूपी में कड़ाके की ठंड: 12वीं तक सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

by Manu
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान

लखनऊ, 28 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीत लहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। अधिकारी सभी रैन बसेरों में पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

योगी ने आगे कहा कि ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा। पुलिस भी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

वर्तमान में यूपी के कई जिलों में इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि एक हाथ की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा। स्कूलों की छुट्टियां होने से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और जान-माल का नुकसान होने की आशंका भी कम होगी।

ये भी देखे: ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच बस्ती जिले में स्कूल बंद, 24 से 30 दिसंबर तक छुट्टी

You may also like