चंडीगढ़, 10 जनवरी 2026: पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में लगातार दूसरे दिन अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। राज्य का सबसे ठंडा स्थान बठिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में मामूली सुधार
राज्य के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह अभी भी सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे ऊंचा अधिकतम तापमान रूपनगर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों (9 से 13 जनवरी तक) के लिए पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सड़क यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
ये भी देखे: पंजाब में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी