नोएडा, 18 ,मार्च 2025 : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर, जो PUBG गेम के द्वारा भारत के सचिन मीणा के प्यार में पड़ गईं और अपना परिवार छोड़कर भारत आ गईं और सचिन से शादी कर ली।अवैध तरीके से भारत में आने की वजह से उन्हें 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया, लेकिन 7 जुलाई को जमानत मिल गई। हालांकि, सीमा हैदर को अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है।
अब सीमा ने अपने और सचिन के घर एक बेटी का जन्म दिया है। यह उनकी पहली बेटी है।
इससे पहले, सीमा के अपने पहले पति से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ पाकिस्तान से भारत आए थे।
सीमा ने सोमवार को सुबह 4 बजे ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।मां और बेटी दोनों ठीक हैं, और डिलीवरी सामान्य रही।
इसके बाद कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी को भारत की नागरिकता मिलेगी या नहीं।
क्या सीमा की बेटी को मिलेगी भारत की नागरिकता
भारतीय कानून के मुताबिक, भारत में जन्मे बच्चे को तभी नागरिकता मिलती है जब उसके माता-पिता में से एक भारतीय हो और दूसरा अवैध प्रवासी न हो।
क्योंकि सीमा ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था, इसलिए उनकी बेटी को नागरिकता मिलने में कठिनाई हो सकती है।
यह भी देखे:जेसीबी के बिजली के खंभे से टकराने से हुई दो महिलाओ की मौत