पंजाब विधानसभा में 2,60,437 करोड़ का बजट पेश, देखें पंजाब बजट 2026 के सभी बड़ी घोषणाएं

by Manu
पंजाब बजट 2026

चंडीगढ़, 08 मार्च 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने इसे मां-बेटियों को समर्पित बताया और नाम दिया ‘सारी गारंटियां पूरी करने वाला बजट’। बजट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश किया गया।

पंजाब बजट 2026 के मुख्य घोषणाएं

मुख्यमंत्री मां-बेटियां सत्कार योजना के तहत हर वयस्क महिला को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे। दलित महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना 9,300 करोड़ रुपये की है और करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को कवर करेगी। सरकारी कर्मचारी पेंशनभोगी आयकरदाता और विधायक सांसद इससे बाहर रहेंगे।

शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,279 करोड़ रुपये रखे गए हैं। यह पिछले साल से 7 प्रतिशत ज्यादा है। सिखिया क्रांति 2.0 शुरू होगी जिसमें अगले 6 साल में 3,500 करोड़ खर्च होंगे। श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी बनेगी। तकनीकी शिक्षा के लिए 569 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। PM-SETU के तहत आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। IIT रोपड़ के साथ साझेदारी से AI IoT जैसी तकनीकों पर फोकस होगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को सालाना 10 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। 100 नए आम आदमी क्लीनिक इस साल और 143 अगले साल खुलेंगे। कुल 1,432 क्लीनिक हो जाएंगे। सेहत पर कुल 6,879 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मालेरकोटला में नया मेडिकल कॉलेज बनेगा। मेडिकल एजुकेशन के लिए 1,220 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 15,377 करोड़ रुपये रखे गए हैं। फसल विविधीकरण टिकाऊ खेती और बाजार सुधार पर जोर होगा। कृषि बिजली सब्सिडी पर 7,715 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

ग्रामीण लिंक रोड नेटवर्क की मरम्मत के लिए 12,597 करोड़ रुपये का काम चल रहा है। रंगला पंजाब विकास योजना का बजट दोगुना कर 1,170 करोड़ किया गया है। उद्योग और वाणिज्य के लिए 2,805 करोड़ रुपये रखे गए हैं जिसमें सब्सिडी वाली बिजली और 500 करोड़ के प्रोत्साहन शामिल हैं।

रोजगार के लिए 287 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। 2022 से अब तक 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। नशा विरोधी अभियान के तहत 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। अप्रैल 2026 से ड्रग जनगणना शुरू होगी। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1,791 करोड़ रुपये हैं। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 100 करोड़ और तीर्थ यात्रा योजना पर 312 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

गृह न्याय और जेल विभाग के लिए 11,577 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। जेल सुधार पर 535 करोड़ खर्च होंगे।

कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। बजट महिलाओं किसानों युवाओं और स्वास्थ्य शिक्षा पर केंद्रित है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह AAP सरकार का आखिरी पूरा बजट है।

ये भी देखे: Punjab Budget 2026: पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ का बजट किया पेश

You may also like