Saint Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वजह से उनकी रात्रि पदयात्रा गुरुवार रात को नहीं हो सकी। भक्त सड़कों पर बैठकर उनका इंतजार करते रहे, लेकिन आश्रम से माइक पर ऐलान हुआ कि महाराज जी की सेहत ठीक नहीं है, इसलिए वह उस रात पदयात्रा पर नहीं जाएंगे। यह सुनते ही भक्तों की आंखें नम हो गईं और कई रोने लगे।
शुक्रवार रात को भी यही सिलसिला दोहराया गया। भक्त संत के दर्शन के लिए सड़क पर जमा थे। तय समय बीत जाने के बाद भी जब महाराज आश्रम से बाहर नहीं आए, तो आश्रम की ओर से फिर माइक पर सूचना दी गई कि अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से वह पदयात्रा पर नहीं आ पाएंगे। यह खबर सुनकर भक्तों में मायूसी छा गई।
संत को न देख पाने और उनकी सेहत की चिंता में कुछ भक्त इतने परेशान हुए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। फिर भी, भक्तों ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी।
शुक्रवार रात आराम करने के बाद शनिवार सुबह 6 बजे जब संत प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा पर निकले, तो भक्तों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उनके दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई और माहौल उत्साह से भर उठा।
ये भी देखे: माता नैना देवी मंदिर में सीएम भगवंत मान ने पत्नी संग टेका माथा