20
चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के बाहर आई-20 कार में हुए ब्लास्ट की जांच तेज हो गई। पुलिस को शक है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद ने ही आत्मघाती हमला किया है। धमाके में उसकी और कार के टुकड़े उड़ गए।
अब पुलिस मौत की तस्दीक के लिए डीएनए जांच कराएगी। मौके से कई मानव अंग बरामद हुए है। इन्हें अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने उमर के परिवार के सदस्यों से खून के नमूने लिए है। इनके डीएनए से मिलान कराया जाएगा।
मिलान पॉजिटिव आया तो साफ हो जाएगा की डॉ. उमर ने ही धमाका किया था। हमले में उसकी जान चली गई। जांच अधिकारी हर सुराग पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी देखे: दिल्ली ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ अमित शाह की बैठक, 10 से ज्यादा की मौत