श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

by TheUnmuteHindi
श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला पंजाब में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया। श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्राचारिका पूनम वर्मा जी ने अपने भजनों के माध्यम से बताया कि हनुमान जी भगवान शंकर के ही रूप है, इसीलिए हनुमान जी को शंकर जी का पुत्र नहीं बल्कि स्वयं उनके ही स्वरूप माना जाता है, इसीलिए हनुमान चालीसा मैं लिखा गया है कि शंकर स्वयं केसरी नंदन इसलिए कलयुग में जो भी भगवान हनुमान जी की शरण में आता है भगवान शंकर उस पर अपार कृपा बरसते है और भगवान शंकर की कृपा से उसे किसी भी प्रकार का दुख परेशानी नहीं आती ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संचालक श्री पवन कुमार गुप्ता जी ने सुभाष गुप्ता पुष्पेंद्र गर्ग हरीश कुमार दमन कुमार जी को माता की चुनरी पहन कर और प्रभु का मोमेंटो देखकर श्री राम हनुमान सेवा दल में शामिल किया । इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री श्री चंद शर्मा जिला खजांची पटियाला, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल (महिला इकाई), श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री रमेश कंबोज श्री हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may also like