राहुल गांधी ने चेन्नई में विद्यार्थियों से की बातचीत, तमिल संस्कृति पर हमले का आरोप लगाया

by Manu
Rahul Gandhi

चेन्नई, 10 अक्टूबर 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उन्होंने तमिल संस्कृति भाषा इतिहास लोकतंत्र और शिक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। राहुल ने कहा कि वह जब भी तमिलनाडु आते हैं कुछ नया सीखकर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उनके विचारों को समझना है। संवाद के दौरान उन्होंने सवाल पूछने अपनी भाषा और इतिहास को समझने तथा बिना सोचे-समझे किसी बात को स्वीकार नहीं करने पर जोर दिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तमिल संस्कृति भाषा और इतिहास पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए तमिल संस्कृति और इतिहास को दूसरे दर्जे पर रखा जा रहा है। राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने तमिलनाडु में हिंदी थोपने की बात कही है। राहुल के मुताबिक किसी भी समाज की भाषा संस्कृति और इतिहास उसकी पहचान का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी जड़ों को समझना चाहिए क्योंकि इसी से उनमें सोचने और सवाल पूछने की क्षमता विकसित होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र लोगों को सवाल पूछने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिक अपने वोट के जरिए तय करते हैं कि सत्ता किसके हाथ में रहेगी। राहुल ने आरोप लगाया कि आज लोगों के वोट संस्कृति और सवाल पूछने की जिज्ञासा पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को किसी बात को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं करना चाहिए कि कोई बड़ा व्यक्ति या नेता उसे कह रहा है। उनके अनुसार अपनी समझ विकसित करना और हर बात पर विचार करना जरूरी है।

ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा

You may also like