Quad Meeting: नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की हुई बैठक, जयशंकर ने की अध्यक्षता

by Manu
Quad Foreign Ministers

नई दिल्ली, 26 मई 2026: मंगलवार को नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका (क्वाड) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल हुईं।

बैठक के दौरान जयशंकर ने चारों देशों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति रही है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक समाप्त होने के बाद क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया।

एस जयशंकर ने कहा, “हमने अभी-अभी क्वाड विदेश मंत्रियों की एक बहुत ही सार्थक और उपयोगी बैठक समाप्त की है। अधिकांश चर्चाएं दुनिया के मौजूदा हालात पर केंद्रित रहीं। हमने इंडो-पैसिफिक से जुड़े विशेष मुद्दों पर ध्यान दिया। हम चार समुद्री लोकतंत्र हैं जो इंडो-पैसिफिक के अलग-अलग छोर पर स्थित हैं, इसलिए विचारों का आदान-प्रदान बेहद महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने आगे कहा कि समुद्री क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इसमें निगरानी, डोमेन जागरूकता, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, अंडरसी केबल, ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण और आपदा राहत कार्य शामिल हैं। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा किया जाएगा।

ये भी देखे: मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ट्रंप की तरफ से अमेरिका आने का दिया न्योता

You may also like