सिरसा, 26 मई 2026: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। वह सुबह 6:30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से रवाना हुए और करीब सवा नौ बजे सिरसा स्थित डेरे पहुंचा।
राम रहीम के काफिले में टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर लीजेंडर समेत 8 लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं।
साध्वियों के यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की यह 16वीं पैरोल है। इस साल के पहले पांच महीनों में ही वह दूसरी बार जेल से बाहर आए हैं। जनवरी 2026 में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी।
जेल प्रशासन ने भीड़ जुटने से बचने के लिए राम रहीम को सुबह जल्दी रिहा किया। डेरे में उनके काफिले की एंट्री पिछले गेट से कराई गई। राम रहीम के सिरसा पहुंचने के बाद पूरे इलाके में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 2017 में सजा मिलने के बाद से अब तक राम रहीम को 16 बार पैरोल या फरलो मिल चुका है।
ये भी देखे: अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका हुई खारिज, शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे