मानसा, 23 जून 2025: कोरोना संक्रमण के देश में फिर से दस्तक देने के बाद सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है। देखा जा रहा है की कोरोना के वापिस आने से लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के लिए आपको बतादें की स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके वाला स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के कई जिलों में कोरोना से सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है। बतादें की मानसा में हाल ही में आए 2 कोरोना के केस के बाद कोई नया मामला न आने पर नए कोरोना के वैरिएंट के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देखने और सुनने को नहीं मिली है।
स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को दी विशेष सलाह
पंजाब के जिला मानसा में फ़िल्हाल कोरोना का कोई पाजीटिव केस नहीं है लेकिन कोरोना को लेकर लोग बहुत भयभीत है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि जिले में कोरोना पूरी तरह से काबू में है। विभाग द्वारा बड़ी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमारों या कमजोर लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
सिविल सर्जन डा. अरविंद पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेहत विभाग लोगों को चौकन्ना करने और बीमारी के वायरस फैलने के डर को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन जैसे ही वायरस के फैलने की संभावना दिखाई देती है तो सख्त हिदायतें जारी की जा सकती हैं।
यह भी पढ़े: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप ! केजरीवाल या सिसोदिया काैन जाएगा राज्यसभा ?