बटाला, 03 नवंबर 2025: कनाडा से एक दुखद खबर आई है। पंजाब के बटाला के रहने वाले 32 वर्षीय सुखदेव सिंह उर्फ जोबन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दो साल पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पत्नी संग कनाडा पहुंचे थे। अब अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और महज तीन महीने की मासूम बेटी को अकेला छोड़ गए हैं।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि जोबन 2023 में स्पाउस वीजा पर पत्नी के साथ ब्रैम्पटन चले गए थे। वहां उन्होंने कड़ी मेहनत से जीवन संवारने की कोशिश की। लेकिन शुक्रवार को काम से लौटते समय एक अन्य वाहन की लापरवाही ने सब कुछ तबाह कर दिया। हादसे में जोबन की मौके पर ही मौत हो गई।
अब परिवार शव को भारत लाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। रिश्तेदारों ने कनाडा सरकार और भारतीय दूतावास से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द शव को पंजाब भेजा जाए।
ये भी देखे: कनाडा के सरी में पंजाबी उद्योगपति दर्शन सिंह की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी