पंजाबी यूनिवर्सिटी के हरविंदर ने तीरअंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

by TheUnmuteHindi
पंजाबी यूनिवर्सिटी के हरविंदर ने तीरअंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

पटियाला, 6 सितंबर : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने भारत का नाम पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर रोशन कर दिया है। बता दें कि पैरालंपिक खेलों के इतिहास में तीरंदाजी में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। हरविंदर सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में पीएचडी हैं। एक शोधकर्ता के रूप में अपने शोध का संचालन कर रहे हैं। 33 साल के खिलाड़ी हरविंदर सिंह हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर केके यादव ने हरविंदर सिंह और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा को विशेष बधाई।

You may also like