Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

by Manu
Petrol Price Hike

चंडीगढ़, 25 मई 2026: Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है। लगातार चार बार की गई मूल्य वृद्धि से पेट्रोल-डीजल अब आम आदमी की पहुंच से और दूर होते जा रहे हैं।

ये भी देखे: पेट्रोल-डीजल आज से 90 पैसे और महंगा, पांच दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

You may also like