Punjab Encounter: तरनतारन में पुलिस ने AAP सरपंच हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर को मुठभेड़ में किया ढेर

by Manu
तरनतारन मुठभेड़

तरनतारन, 07 जनवरी 2026: पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच जरमल सिंह की हत्या की साजिश रचने वाला कुख्यात गैंगस्टर हरनूर सिंह कॉ मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ भिखीविंड के पास गुरुद्वारा भाई तारू सिंह जी के नजदीक हुई।

मारे गए गैंगस्टर की पहचान हरनूर सिंह अमृतसर जिले के कथुनंगल का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार हरनूर सिंह पर वाल्टोहा संधुआ गांव के सरपंच जरमल सिंह की हत्या की योजना बनाने का गंभीर आरोप था। दो दिन पहले अमृतसर के मैरिज पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान दो हमलावरों ने जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और सीआईए स्टाफ तरनतारन की संयुक्त टीम ने की। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने सुरसिंह से पुहला गांव की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी परमवीर सिंह को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरनूर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी देखे: तरनतारन में ड्रग तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो तस्कर घायल, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

You may also like