तरनतारन, 07 जनवरी 2026: तरनतारन के जसमस्तपुर पुल के पास देर रात ड्रग तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो ड्रग तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों तस्करों की पहचान अवतार सिंह बाबा (बासी गांव सुर सिंह निवासी) और जजप्रीत सिंह (तरनतारन निवासी) के रूप में हुई है। DSP डिटेक्टिव जगजीत सिंह ने बताया कि रात के समय पुलिस पार्टी गांव जसमस्तपुर ड्रेन के पास गश्त पर थी। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार लोगों को रुकने का इशारा किया।
इस दौरान फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में ASI किरपाल सिंह ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
पुलिस ने बताया कि अवतार सिंह बाबा के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ये भी देखे: पंजाब में ANTF और BSF की संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार