चंडीगढ़, 10 दिसंबर 2025: पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिट्ठू मदान को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने मदान के खिलाफ दिए बयानों को झूठा और छवि खराब करने वाला बताते हुए 7 दिनों के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है।
नोटिस में डॉ. सिद्धू ने साफ कहा है कि मदान का बयान पूरी तरह भ्रामक है। यह उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। अगर मदान ने बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।
यह विवाद हाल ही में डॉ. सिद्धू के 500 करोड़ रुपये के ‘सूटकेस’ वाले बयान से भड़का। उन्होंने कहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने पैसे चाहिए। इस बयान पर कांग्रेस ने उन्हें प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया।
ये भी देखे: नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड,500 करोड़ की ‘अटैची’ वाले बयान पर कार्रवाई