प्रिंयका ने परिवार की सभी पीढिय़ों से बहुत कुछ सीखा : राबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली, 29 नवंबर : लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका ने अपने परिवार की सभी पीढिय़ों से बहुत कुछ सीखा है। वह निश्चित रूप से राहुल का समर्थन करेंगी और पार्टी को मजबूती देंगी। उन्होंने वायनाड के लोगों से जो भी वादे किए हैं, मुझे पता है कि वह उन्हें पूरा करेंगी। प्रियंका गांधी के गुरुवार को वायनाड से लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह अपने भाई राहुल गांधी का समर्थन करेंगी और पार्टी को मजबूती देंगी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, संसद में राहुल के लिए और ताकत होगी। राजनीति में मुद्दों को संभालने का प्रियंका का अपना अलग अंदाज है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका को सांसद के रूप में शपथ लेते देखना सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण था। शपथ लेते समय प्रियंका गांधी के संविधान को हाथ में थामे रखने का कारण पूछे जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, जैसा कि राहुल गांधी हमेशा करते हैं, हम सभी को लगता है कि संविधान सर्वोपरि है और हर कोई इसका बहुत सम्मान करता है। इसे बदला नहीं जाना चाहिए, इसके साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
प्रिंयका ने परिवार की सभी पीढिय़ों से बहुत कुछ सीखा : राबर्ट वाड्रा
93
previous post