प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्कर्ष ओडिशा 2025 का उद्घाटन
प्रदर्शनी की जानकारी ली व निवेशकों को किया संबोधित
ओडिशा, 28 जनवरी : ओडिशा में उत्कर्ष ओडिशा 2025 का उद्घाटन करने के लिए ओडिशा सरकार की तरफ से आयोजित दो दिवसीय मेक इन ओडिशा सम्मेलन का उद्घाटन करने आज पीएम मोदी भुवनेश्वर के स्थानीय जनता मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने उत्कर्ष ओडिशा 2025 का उद्घाटन किया, वहीं प्रधानमंत्री ने उत्कर्ष ओडिशा 2025 में लगी प्रदर्शनी की जानकारी भी ली। पीएम मोदी ने इस दौरान निवेशकों को संबोधित किया।
इस मौके प्रधानमंत्री मोदी मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन मंगलवार और बुधवार को किया जाएगा। यह उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा जहां वे ओडिशा द्वारा पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पेश किए जाने वाले अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में सीईओ और नेताओं की बैठकें, क्षेत्रीय सत्र, बी2बी बैठकें और नीतिगत चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इससे दुनिया भर के निवेशकों के साथ लक्षित जुड़ाव संपर्क हो सकेगा।
कहा, हम पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में कर रहे हैं बदलाव
उन्होंने आगे कहा, भारत के आर्थिक विस्तार में दो बड़े खिलाड़ी हैं. पहला, हमारा अभिनव सेवा क्षेत्र और दूसरा, भारत के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद। केवल कच्चे माल के निर्यात से तीव्र विकास संभव नहीं है. हम पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव कर रहे हैं। ओडिशा सरकार द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन, उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में निवेश के लिए बेहतरीन जगह और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्कर्ष ओडिशा 2025 का उद्घाटन
प्रदर्शनी की जानकारी ली व निवेशकों को किया संबोधित
55