प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे कैरिकाम शिखर सम्मेलन को किया संबोधित
नई दिल्ली, 22 नवंबर : गुयाना दूसरे कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चान संतोखी (सूरीनाम) और राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली (गुयाना) तथा अपने छह समकक्षों फिलिप जे. पियरे (सेंट लूसिया), गैस्टन ब्राउन (एंटीगुआ और बारबुडा), डिकॉन मिशेल (ग्रेनाडा), फिलिप ब्रेव डेविस (बहामास), मिया अमोर मोटली (बारबाडोस) और डॉ. कीथ रोले (त्रिनिदाद और टोबैगो) से मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। राष्ट्रपति का स्वयं भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध है।’ दोनों नेताओं ने कौशल विकास, क्षमता निर्माण, कृषि, फार्मास्यूटिकल, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय विकास सहयोग की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। मोदी ने कहा, ‘भारत बुनियादी ढांचे, जहाजरानी, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में गुयाना के लिए हमेशा एक विश्वसनीय साझेदार रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे कैरिकाम शिखर सम्मेलन को किया संबोधित
75