दश्हरा शोभा यात्रा की तयारी पूरी, शहर में लगे 10000 झंडे, श्री राम के जयकारों से 11 अक्टूबर को गूंजेगा पटियाला – हरीश सिंगला

by TheUnmuteHindi
दश्हरा शोभा यात्रा की तयारी पूरी, शहर में लगे 10000 झंडे, श्री राम के जयकारों से 11 अक्टूबर को गूंजेगा पटियाला - हरीश सिंगला

दश्हरा शोभा यात्रा की तयारी पूरी, शहर में लगे 10000 झंडे, श्री राम के जयकारों से 11 अक्टूबर को गूंजेगा पटियाला – हरीश सिंगला
पटियाला : शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब प्रधान श्री हरीश सिंगला ने पटियाला शहर वासियों को कहा कि दोस्तो आप को याद होगा के पिछले साल दशहरा पर्व पर हमें भगवा शोभा यात्रा निकालने के जुर्म में पठानकोट जेल भेजा गया था और आम आदमी पार्टी की सरकार में भगवान श्री राम का नाम जपने पर भी जेल भेजा जाता है। आप सभी को पता है कि हम पिछले 15 साल से भगवान श्री राम जी का दशहरा पर्व पटियाला के वीर हकीकत राय ग्राउंड में बड़े हर्षा उलास के साथ मनाते थे हमारा दशहरा पर्व पंजाब के सबसे बड़ा दशहरा पर्व बन गया था जिसमे एक लाख लोग हाजरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त करते थे।पर हमारे विधायक ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हमारे से दशहरा पर्व खो लिया। अब यह दशहरा पर्व पटियाला का सबसे छोटा दशहरा बन गया है हमारे हिंदुओ के धार्मिक पूर्व को राजनीति की भेट चाड दिया गया।
सिंगला ने कहा कि वह दुशाहरा की जिद छोड़कर पिछले साल भगवान श्री राम की विजय दशमी भगवा शोभा यात्रा निकालने का फैसला किया पर हमारे विधायक को यह भी बर्दाश्त नहीं हुआ भगवान श्री राम की यात्रा रोक कर हमे पठानकोट जेल भेजा गया हम 4 दिन भगवान श्री राम जी का नाम लेने के जुर्म में जेल काट कर आए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हमे अपने धर्म का प्रचार कर से क्यों रोका जाता है हमारी पंजाब पटियाला पुलिस विधयक की कटपुतली क्यों बनी हुई है।
इस साल भी हमने विजय दशमी भगवा शोभा यात्रा 11 अक्टूबर को निकलने का फैसला किया है और सबंधित सभी अधिकारियों को ईमेल पर जानकारी दी जा चुकी है। दूसरी तरफ आप विधायक पोलिस पर दवाब बना रहे हैं के विजय दशमी भगवा शोभा यात्रा निकालने न दी जाए लेकिन शिव सैनिक यह यात्रा जरूर निकालेंगे और शहर में 10000 झंडे भगवान श्री राम के लगाए जा चुके है और पूरे शहर को भगवान श्री राम के रंग में रंगा जा रहा है। सिंगला ने पटियाला वासियों, सभी राम भक्तों और हिंदू नेताओं को 11 अक्टूबर सुबह 11 बजे पटियाला पहुंच कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करे।

You may also like