लखनऊ, 19 जनवरी 2026: यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ा हंगामा मचा हुआ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।
उनके अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया कि वे अपर्णा को जल्द तलाक देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपर्णा ने उनके परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। अपर्णा सिर्फ मशहूर और असरदार बनना चाहती थीं। प्रतीक ने लिखा कि उनकी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है लेकिन अपर्णा को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता रहती है। प्रतीक ने खुद को बदकिस्मत बताया कि उनकी शादी अपर्णा से हुई।

अपर्णा यादव भाजपा से जुड़ी हुई हैं। वे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रतीक और अपर्णा की शादी 2012 में हुई थी। प्रतीक की पोस्ट में अपर्णा की तस्वीर के साथ ‘Family Destroyer’ जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए गए हैं।
ये भी देखे: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा – ‘पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं…’