बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत किशोर

बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत किशोर कहा, पदों के लिए हजारों करोड़ रुपए का लेन देन हुआ

by TheUnmuteHindi
बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत किशोर

बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत किशोर
कहा, पदों के लिए हजारों करोड़ रुपए का लेन देन हुआ
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : बिहार में बीपीएससी छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी अपना बयान देते हुए कहा कि इस बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए भरे जाने वाले पदों के लिए हजारों करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगभग दो सप्ताह से चल रहे आंदोलन पर एक भी शब्द नहीं बोलने पर भी निराशा व्यक्त की। उन्होंने दावा किया प्रदर्शनकारियों का मानना है कि बीपीएससी फिर से परीक्षा कराने का आदेश इसलिए नहीं दे रहा है, क्योंकि करोड़ों रुपए का पहले ही लेन-देन हो चुका है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा के जरिए जिन पदों को भरना था, उन्हें बिक्री के लिए रखा गया था।
कहा, मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला
इस मामले को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने के बावजूद अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं और जब वहां पत्रकारों ने आंदोलन के बारे में सवाल पूछने के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने एक भी शब्द नहीं बोला। किशोर ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया था और वह शाम करीब चार बजे तक अभ्यर्थियों से कहते रहे कि वे मुख्यमंत्री के बयान का इंतजार करें, जो शायद कोई ऐसा रुख अपनाएं जिससे गतिरोध खत्म हो सके, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कहा कि इस पद को लेकर हजारों करोड़ का लेन देन हुआ है।

You may also like