रुपए की लेन-देन के मामले में पुलिस ने अजीत प्रसाद पर किया मुकद्दमा दर्ज

by TheUnmuteHindi
रुपए की लेन-देन के मामले में पुलिस ने अजीत प्रसाद पर किया मुकद्दमा दर्ज

नई दिल्ली, 23 सितंबर : भूमि की खरीद में रुपए के लेन-देन को लेकर विवादों के कारण सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एफआईआर में एक आरक्षी के साथ 10-15 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूराकलंदर के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। रवि का कहना है कि उनके परिचित अकवारा निवासी शीतला प्रसाद भूमि बेचना चाहते थे। बयाना के तौर पर उन्होंने शीतला प्रसाद को एक लाख रुपये दिए थे। रवि की मध्यस्थता में शीतला ने अजीत प्रसाद तथा लालबहादुर के नाम बैनामा कर दिया। इसके बदले अजीत ने चेक से रवि को एक लाख रुपये दिए। रवि का आरोप है कि बैनामा होने के बाद राजनीतिक प्रभाव दिखाकर अजीत प्रसाद एक लाख रुपये वापस लेना चाहते हैं। बता दें कि अजीत प्रसाद को सपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

You may also like