15
हमीरपुर, 05 दिसंबर 2025: नशा माफिया पर हमीरपुर पुलिस ने देर शाम ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक बैंक अधिकारी भी शामिल है।
पहली कार्रवाई बाल स्कूल मैदान के पास हुई जहां दो आरोपी पकड़े गए। तीसरे आरोपी को जिला मुख्यालय के पास पक्का भरो इलाके से दबोचा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही NDPS एक्ट में मुकदमा चल रहा है।
तीनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों का मेडिकल और ड्रग टेस्ट कराया गया है लेकिन रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई।
ये भी देखे: हमीरपुर ड्रग केस में रजत और आयुष की रिमांड फिर बढ़ी, अब 5 दिसंबर तक पुलिस रिमांड