मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, पुनर्विकसित किए गए सभी स्टेशन

by Manu
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भोपाल, 17 जुलाई 2026: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। विदिशा, सांची, अशोकनगर, शिवपुरी, ब्यौहारी, भिंड, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, जुन्नारदेव, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नैनपुर स्टेशन इस योजना के तहत तैयार किए गए हैं।

पुनर्विकास के दौरान इन स्टेशनों पर आधुनिक स्टेशन भवन, आकर्षक प्रवेश द्वार, विशाल प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, बेहतर पेयजल व्यवस्था, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, एलईडी डिस्प्ले, सीसीटीवी निगरानी, ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था, चौड़े फुटओवर ब्रिज, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट और कई जगह एस्केलेटर बनाए गए हैं।

स्टेशन परिसर में बेहतर पार्किंग, वाहन आवागमन की व्यवस्था और हरित क्षेत्र भी विकसित किए गए हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर स्टेशन को स्थानीय संस्कृति, इतिहास और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है। उदाहरण के लिए सांची स्टेशन में बौद्ध धरोहर और विदिशा में ऐतिहासिक पहचान को स्टेशन के डिजाइन में शामिल किया गया है। इससे यात्री स्टेशन पर उतरते ही उस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान महसूस कर सकेंगे।

ये भी देखे: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज हरियाणा में दौड़ेगी, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

You may also like