4
चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच अपना सफर शुरू करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। 10 कोच वाली यह ट्रेन 14 स्टेशनों के बीच चलेगी।अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। किराया मात्र 5 से 25 रुपये के बीच होगा।
हाइड्रोजन ट्रेन को फूलों-मालाओं से सजाया गया है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी जींद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और दो मेडिकल कॉलेजों समेत कुल 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
ये भी देखे: पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी