97
नई दिल्ली, 14 सितंबर : प्रधानमंत्री नदेंद्र मोदी ने पेरा ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली द्वारा पदक जीतने पर उनकी प्रशंसा व सराहना करते कहा कि तुम्हारा संघर्ष बहुत प्रेरणादायक है। दिल्ली में प्रधानमंत्री ने पलक की दास्तान सुनी और उसकी हिम्मत और लगन की सराहना की। टोक्यो पैरालिंपिक के बाद पलक कोहली को कैंसर हो गया था। कैंसर की स्टेज-1 से जूझने के बाद, उसने पेरिस पैरालिंपिक में जगह बनाने के लिए कठिन मेहनत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पलक, तुम्हारा संघर्ष बहुत प्रेरणादायक है। इतनी कठिनाइयों के बावजूद तुमने अपने मकसद को नहीं छोड़ा। यह बहुत बड़ी बात है। तुम बहुत सारे लोगों को प्रेरित कर सकती हो।