नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026: भारत ने आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के साथ मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार भावुक नजर आए। खास तौर पर जब भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर परेड स्थल के ऊपर से गुजरे, तो पीएम मोदी अपने आसन से खड़े हो गए और सेना को सलाम किया।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र होते ही प्रधानमंत्री ने मुख्य अतिथियों यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को विस्तार से समझाया।
इस दौरान परेड में शामिल सभी दर्शक और मुख्य अतिथि भी खड़े होकर सेना का सम्मान करते नजर आए। प्रधानमंत्री का यह भावुक पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी देखे: 77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड शुरू