पुतिन के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई, दोनों के बीच क्या हुई बातचीत?

by Manu
पुतिन का भारत दौरा

चंडीगढ़, 08 अक्तूबर 2025: पुतिन के 73वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके हार्दिक बधाई दी है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर बात की।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने पुतिन को उनकी अच्छी सेहत और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी को प्राथमिकता देते हुए आगामी दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की।

पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र और संप्रभु नीतियां अपना रहा है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में भारत के परिणाम बेहद शानदार हैं। सबसे तेज विकास दर के साथ ये दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो चुका है।”

ये भी देखे: ट्रंप ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा

You may also like