पर्ल ग्रुप फाउंडर निर्मल भंगू का हुआ संस्कार

by TheUnmuteHindi
पर्ल ग्रुप फाउंडर निर्मल भंगू का हुआ संस्कार

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पर्ल ग्रुप के फाउंडर निर्मल सिंह भंगू का बुधवार को बलौंगी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भंगू का दिल्ली की तिहाड़ जेल में निधन हो गया था। उनके संस्कार में उनकी पत्नी, बेटी, दामाद व पारिवारिक सदस्यों के अलावा पूर्व सासंद जगमीत सिंह बराड़ व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा कई हस्तियां शामिल हुईं। बेटी बरिंदर कौर भंगू ने अपने पिता निर्मल सिंह भंगू को मुखाग्नि दी।

You may also like