पटियाला पुलिस का जुआ बाजार पर रेड, 21 सट्टेबाज गिरफ्तार, 80 हजार की नकदी जब्त

by Manu
जुआ

पटियाला, 02 अक्तूबर 2025: जुआ के काले कारोबार पर पुलिस थाना कैनाल कालोनी की टीम ने सूचना के आधार पर पटियाला फाटक के नजदीक छापा मारा। यहा बड़े स्तर पर सट्टा खेला जा रहा था। देखते ही देखते 21 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से 80 हजार रुपये की नकदी बरामद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में सुमन कुमार, साहिल खुराणा, विक्रम सिंह, विकास कुमार, सलीम, जगमोहन सिंह, टिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह, दीपक कुमार, विकास सिंह, संदीप सिंह, रिंकू सिंह, दीपक कुमार, नीरज कुमार, राणा चौहान, रीगल और संदीप कुमार जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी सट्टे के चक्कर में फंसे हुए थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत तुरंत केस दर्ज कर लिया, लेकिन बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि इलाके में जुआ का धंधा पनप रहा था, जिसे कुचलने के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

ये भी देखे: पटियाला पुलिस ने 3 ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 15 KG अफीम और 2 लाख कैश जब्त

You may also like