हेरा फेरी 3 में काम नहीं करेंगे परेश रावल, बताई फिल्म छोड़ने की वजह

by Manu
परेश रावल हेरा फेरी 3

मुंबई, 19 मई 2025: परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से खुद को बाहर कर लिया है अब वह ये फिल्म नहीं करेंगे। पहले कहा जा रहा था कि परेश रावल ने रचनात्मक मतभेदों के कारण आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी। लेकिन अब उन्होंने फिल्म छोड़ने की वजह का खुलासा किया है।

रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं छोड़ा ‘हेरा फेरी 3’ -परेश रावल

परेश रावल ने 18 मई को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह क्रिएटिव डिफरेंस के कारण फिल्म नहीं छोड़ रहे हैं। परेश ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं यह बात रिकॉर्ड में रखना चाहूंगा कि ‘हेरा फेरी 3′ छोड़ने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं एक बार फिर कहूंगा कि फिल्म के निर्माताओं के साथ मेरे कोई रचनात्मक मतभेद नहीं थे। मुझे फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन और फिल्म के निर्माताओं के प्रति प्यार, सम्मान और भरोसा है।’

आपको बता दे कि परेश रावल रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म छोड़ने के असली वजह को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। परेश रावल ने इस फ्रेंचाइजी में बाबूराव का किरदार निभाया था। इसे लोगों से बहुत प्यार मिला और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। लेकिन अब तीसरे हाफ में उनकी अनुपस्थिति बड़ा असर डाल सकती है। क्योंकि ‘हेरा फेरी’ की पिछली दो फिल्मों में राजू, श्याम और बाबूराव के किरदार काफी महत्वपूर्ण थे।

ये भी देखे: एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुआ था यौन शोषण

You may also like