54
नई दिल्ली, 17 सितंबर : लेबनान और सीरिया में कई पेजर विस्फोट होने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत होने का समाचार है। हादसे में ईरानी राजदूत समेत करीब तीन हजार लोग घायल हो गए। इस विस्फोट को लेकर इस्राइल पर शक जताया जा रहा है। इस बीच, इस्राइली सेना ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हैंडहेल्ड पेजर के नए ब्रांड में पहले गर्मी हुई, फिर विस्फोट हुआ। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने आठ लोगों के मारे जाने और 2,750 के घायल होने की पुष्टि की।