नई दिल्ली, 02 जून 2025: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं. वहीं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरिया में है। वहा उन्होंने पाकिस्तान की आतंकवाद से प्रेम की पोल खोल दी है। ओवैसी ने कहा कि वैश्विक दबाव में पाकिस्तान द्वारा जेल भेजे गए आतंकी जकीउर रहमान लखवी जेल में बैठे-बैठे ही पिता बन गया।
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी इस समय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के तहत अल्जीरिया में हैं। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि जकीउर रहमान लखवी एक आतंकवादी है। उसने मुंबई में 26-11 के हमलों में अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलते वैश्विक दबाव में पाकिस्तान को लखवी को जेल में डालना पड़ा। हालांकि जेल में बैठे-बैठे पिता बना लखवी पाकिस्तान में आतंकियों को दी जाने वाली सुविधाओं का एक उदाहरण है। ओवैसी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हैं।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि, अगर संसद में दो लोग सबसे ज्यादा लड़ते नजर आते हैं तो वो हैं ओवैसी साहब और मैं, लेकिन जब देश मुश्किल हालात में हो और खतरा बाहर से हो तो हमें अपनी विचारधारा को अलग रखकर देश के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।
ये भी देखे: पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे के बाद असदुद्दीन ओवैसी का पाकिस्तान को चुनौती