पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक की मौत, दो घायल
रोहतक, 4 दिसंबर : गांव बोहर में हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित गेंगस्टरों का गत दिवस पुलिस टीम केसाथ टकराव हो गया, जिस कारण दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश की मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार आईएमटी क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर राहुल बाबा व उसका साथी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव बोहर में हुए तिहरे हत्याकांड में राहुल बाबा मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। सीन ऑफ क्राईम की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और जरुरी साक्ष्य जुटाए। मुठभेड़ के दौरान एक थानेदार को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार देर रात अपराध जांच शाखा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुख्यात गैंगस्टर राहुल बाबा अपने साथी यूपी निवासी दीपक व जींद बाईपास निवासी आयुष के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर आईएमटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए इस आप्रेशन को अंजाम दिया।
पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक की मौत, दो घायल
57
previous post