लुधियाना में यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत व 35 यात्री घायल

by TheUnmuteHindi
लुधियाना में यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत व 35 यात्री घायल

लुधियाना में यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत व 35 यात्री घायल
लुधियाना : लुधियाना में सोमवार देर रात एक निजी बस पलटने से जहा एक यात्री की मौत हो गयी वही दूसरी और 35 यात्री घायल हो गए , जिनको लुधियाना के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बातनेयोग्य है कि लुधियाना में यह बस हादसा रात 1 बजे के आसपास हुआ। बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जम्मू जा रही थी। इस दौरान जब बस जालंधर बाइपास के नजदीक पहुंची तो हादसे का शिकार होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान कई यात्री बस में सोये हुए थे। अचानक हादसे में उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल पाया और वह बस पलटने के साथ हादसे की चपेट में आ गए। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। यात्री बस में बुरी तरह से फंसे हुए थे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके को दौड़े और उन्हें बाहर निकालने में मदद की। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया।

You may also like