पटना, 14 अप्रैल 2026: भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर (Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) जी की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री महेश्वर हजारी, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री अरूण मांझी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।