62
पार्क अस्पताल में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के गुरुपर्व के मौके पर मुफ्त मोगा सेहत जांच कैंप लगाया
पटियाला, 7 जनवरी :
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के गुरुपर्व के मौके पर अरबन स्टेट, फेज 1 नये बस स्टैंड के सामने स्थित पार्क अस्पताल, पटियाला में मुफ्त मेगा सेहत जांच कैंप लगाया गया। इस कैंप में 206 मरीज पार्क अस्पताल आए। इस कैंप बारे जानकारी देते गुरजीत सिंह रोमाना (एडीशनल सी.ई.ओ.) ने बताया कि उपरोक्त कैंप में मुफ्त ई.सी.जी., ब्लड शुगर टैस्ट, दवाई सम्बन्धित सलाह, फिजीओथैरेपी सम्बन्धित सलाह और हर तरह की स्पैशलिटी सम्बन्धित मुफ्त सलाह दी गई। इस कैंप में डाक्टरों का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस कैंप में कार्डीओलोजी, यूरोलोजी, नैफरोलोजी, नीओरोलोजी, गायने, हड्डियों के डाक्टर और अन्य माहिर डाक्टर शामिल थे।