हरियाणा दौरे पर ये नितिन गडकरी, सोनीपत में इलेक्ट्रिक ट्रक स्टेशन का किया उद्घाटन

by Manu
नितिन गडकरी

सोनीपत, 08 अक्तूबर 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सोनीपत के पांची गुजरान गांव में दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड में देश का पहला वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और स्थानीय भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत अब वैकल्पिक ईंधन की राह पर तेजी से अग्रसर है, और आने वाला दौर डीजल-मुक्त परिवहन का होगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं खुद किसान हूं, और अब किसान न सिर्फ ‘अन्नदाता’ हैं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ भी बनेंगे। पराली, मक्का, गन्ना और कचरे से ईंधन तैयार हो रहा है।” गडकरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर और मध्य प्रदेश के जबलपुर में पराली से सड़कें बन रही हैं, और देश में 50 लाख टन पराली से बायोफ्यूल का उत्पादन शुरू हो चुका है।

गडकरी ने कृषि यंत्रों के लिए फ्लेक्सी इंजन विकसित करने की बात कही और ईवी तकनीक से परिवहन क्षेत्र में क्रांति की भविष्यवाणी की।

ये भी देखे: FASTag का सालाना पास लीजिए और एक साल तक टोल का नो टेंशन, नितिन गडकरी का ऐलान

You may also like