सोलन, 06 जनवरी 2026: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में जल्द ही 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने वाली हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को ट्रायल के लिए पहली ई-बस सोलन पहुंच गई।
ट्राले में लाई गई इस बस की छत हरे रंग की है और सफेद-हरे रंग की पट्टिका लगाई गई है। आगामी दो दिनों में सोलन और शिमला में इसका ट्रायल किया जाएगा। सोलन और शिमला में सफल ट्रायल के बाद इस बस को प्रदेश के अन्य डिपुओं में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
शिमला में करीब 10 दिनों तक इस बस के ट्रायल लिए जाएंगे। उसके बाद इसे सोलन में ट्रायल के लिए लाया जाएगा। परिवहन निगम के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके पास ट्रायल के लिए यह इलेक्ट्रिक बस पहुंची है। शिमला में ट्रायल होने के बाद सोलन समेत अन्य परिवहन डिपुओं में भी टेस्टिंग होगी।
ये इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश में शून्य उत्सर्जन वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेंगी। इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि ईंधन पर होने वाला खर्च भी घटेगा।
ये भी देखे: अम्बाला को हरियाणा परिवहन मंत्री की नई सौगात, 5 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें मिली, अब कुल 15 ई-बसें दौड़ेंगी