पंजाब में बौद्धिक माहौल बहाल करने की जरूरत सैमीनार 11 को

by TheUnmuteHindi
पंजाब में बौद्धिक माहौल बहाल करने की जरूरत सैमीनार 11 को

पंजाब में बौद्धिक माहौल बहाल करने की जरूरत सैमीनार 11 को
पटियाला : मालवा रिसर्च सैंटर पटियाला और गुरमति लोकधारा विचारमंच पटियाला की तरफ से पंजाब में बौद्धिक माहौल बहाल करने की जरूरत विषय पर विशाल सैमीनार का आयोजन भाषा भवन शेरांवाला गेट पटियाला में 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को 11.00 बजे सुबह किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए डा. भगवंत सिंह महा सचिव ने बताया कि सैमिनार की अध्यक्षता डा. स्वराज सिंह विश्व चिंतक करेंगे और मुख्य मेहमान पद्मश्री संत बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल मैंबर पार्लियामेंट होंगे। विशेष मेहमान पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी चढ़दीकला, पद्मश्री प्राण सभ्रवाल, सतनाम सिंह डिप्टी डायरैक्टर, सम्मानित मेहमान स. रछपाल सिंह गिल और डा. तेजवंत मान साहित्य रत्न होंगे। मुख्य प्रवक्ताओं में प्रो. बावा सिंह, प्रो. हरविन्दर सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह तूर, हरिन्दर सिंह चहल, पवन हरचन्दपुरी, डा. भीमइन्दर सिंह, डा. खुशहाल सिंह, भुपिन्दर सिंह मली कैनेडा, डा. हरकेश सिंह सिद्धू, मेघराज शर्मा होंगे। सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सैमिनार में गंभीर संवाद रचाया जाएगा।

You may also like