मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल: कौन सी टीम होगी विजेता?

by Manu
MI vs DC वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल

MI vs DC वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 47 रनों के बड़े अंतर से हराया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर के रूप में फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम विजेता बनती है।

MI vs DC वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल रिकॉर्ड

वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। पहले सीजन में जब दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं, तब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स दूसरे सीजन के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे सीजन में फाइनल में पहुंची है और इस बार वह मुंबई इंडियंस से टक्कर लेगी।

नताली साइवर ब्रंट का धमाकेदार प्रदर्शन

इस सीजन में नताली साइवर ब्रंट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 493 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में टॉप किया है। 2025 के सीजन में ब्रंट ने 80 चौके और 4 छक्के लगाए हैं, और उनका सर्वोत्तम स्कोर 80 रन रहा है। उनका धमाकेदार खेल इस फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम साबित हो सकता है।

मुंबई और दिल्ली के फाइनल मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस:

  • हीली मैथ्यूज
  • अमेलिया केर
  • नताली साइवर-ब्रंट
  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • अमनजोत कौर
  • यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
  • सजीवन सजना
  • जी कमलिनी
  • संस्कृति गुप्ता
  • शबनिम इस्माइल
  • सैका इशाक/पारुनिका सिसौदिया

दिल्ली कैपिटल्स:

  • मेग लैनिंग (कप्तान)
  • शैफाली वर्मा
  • जेस जोनासेन
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • एनाबेल सदरलैंड
  • मारिज़ैन कप्प
  • सारा ब्राइस (विकेटकीपर)
  • निकी प्रसाद
  • मिन्नू मणि
  • शिखा पांडे
  • तितास साधु/एन चरानी

वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल: किसका पलड़ा भारी?

हालांकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी इस मुकाबले में थोड़ा भारी लग सकता है। हरमनप्रीत कौर और नताली साइवर ब्रंट जैसे बल्लेबाज मुंबई के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग और उनकी मजबूत टीम रणनीति भी मुकाबले को रोमांचक बना सकती है।

ये भी देखे: आईपीएल में तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील

You may also like