MP पुलिस ने पंजाब में अपराधी को पकड़ने के लिए बेले कई पापड़, रिक्शा चलाया, जूस भी बेचे

by Manu
MP पुलिस

जालंधर, 10 जून 2025: मध्यप्रदेश (MP) पुलिस ने एक फिल्मी अंदाज में जालंधर से दो हथियार तस्करों, वीरपाल (28) और जगविंदर सिंह (19), को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये दोनों आरोपी 30 मई 2025 को खरगोन के जैतापुर थाने से हथकड़ी सहित बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने उन्हें गोपालपुरा से दो अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा था।

पांच दिन बाद MP पुलिस को मिली सफलता

पांच दिन तक जालंधर में डेरा डाले रहने के बाद एमपी पुलिस को खबर मिली कि दोनों आरोपी जालंधर में छिपे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। पुलिसकर्मी रिक्शा चालक और गन्ने का रस बेचने वाले के भेष में इलाके में घूमते रहे ताकि संदिग्धों पर नजर रख सकें। आखिरकार, जालंधर के रेलवे स्टेशन रोड पर दोनों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश भेज दिया गया। निमाड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया, और यह मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और रणनीति का शानदार उदाहरण है।

ये भी देखे: Punjab News: जालंधर के पंजाब एवेन्यू में NRI के घर में चोरी

 

You may also like