सांसद पप्पू यादव को लारेंस के साथी ने दी जान से मारने की धमकी

by TheUnmuteHindi
सांसद पप्पू यादव को लारेंस के साथी ने दी जान से मारने की धमकी

पटना, 28 अक्तूबर : गत दिनों सांसद पप्पू यादव द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के बारे में उल्टा-पुल्टा बयान दिया था, जिनको अब एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। पप्पू यादव को मिली धमकी का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धमकी देने वाला कह रहा है ‘रेस्ट इन पीस’ कर देंगे। धमकाने वाले कहा है कि पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि अपनी औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करने पर ध्यान दो। ज्यादा इधर-उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो, वर्ना रेस्ट इन पीस कर देंगे। पप्पू यादव की धमकी के ऑडियो क्लिप तेजी से प्रसारित हो रही है। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने डीजीपी से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग भी की है। बता दें कि पप्पू यादव ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर मीडिया के सामने बयान दिया था, जिन्हें अब धमकी मिली है।

You may also like