3
नोएडा, 16 जुलाई 2026: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने इस संबंध में आदेश जारी कर नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।
नए आदेश के अनुसार, एसीपी कमलेश कान्त को अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी सौरभ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, नोएडा बनाया गया है। एसीपी कृष्णपाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस) में तैनात किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया कि ये स्थानांतरण purely प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
ये भी देखे: Transfer: हरियाणा में 6 IAS और 18 HCS अधिकारियों का हुआ तबादला