बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर की बमबारी, संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

by Nishi_kashyap
बमबारी

प्रयागराज,16 जून 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके से एक बड़ा मामला सामने आया है। इलाके में कुछ बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर जमकर बमबारी शुरू कर दी। जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस दौरान चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, होटल के कर्मचारियों नेकिसी तरह दुकान का सटर बंद कर किया और होटल में छिप गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फ़रार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट मालिक ने बताया की, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं। मालिक की तहरीर पर पुलिस खुल्दाबाद थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आस पास लगे इलाक़े के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े:  UP News: बिजली की तारों पर लेटकर इस शख्स ने किया जमकर हंगामा

 

You may also like