Prime Minister Modi : प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंत्री रवनीत बिट्टू ने की मुलाकात

by TheUnmuteHindi
modi

नई दिल्ली, 16 मई 2025 : केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मंत्री बिट्टू ने पाकिस्तान पर भारत की हालिया जीत पर अपनी खुशी सांझा की और देश को चुनौतीपूर्ण समय में दृढ़ संकल्प और गरिमा के साथ मार्गदर्शन करने में प्रधानमंत्री के अनुकरणीय नेतृत्व की सराहना की।

विकास पहलों पर की चर्चा

इस मौके दोनों नेताओं ने पंजाब के लिए प्रमुख विकास पहलों पर भी सार्थक चर्चा की, जिसमें राज्य के लिए दीर्घकालिक विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में वर्तमान धार्मिक और राजनीतिक परिदृश्य और एकता और प्रगति के लिए आगे के रास्ते पर अपना दृष्टिकोण सांझा किया। पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को श्रद्धांजलि के रूप में मंत्री बिट्टू ने प्रधानमंत्री को दो पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने आगे के कार्यांे पर भी चर्चा की।

यह भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी ने सैन्य सलाहकारों के साथ की बैठक

You may also like