पटियाला, 3 मई : Meetings of village defense committees-पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान cm bhagwant maan के नेतृत्व में चलाई जा रही युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत पटियाला जिले patiala district में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव D.C. dr. preeti yadav के निर्देश अनुसार ब्लॉक स्तर पर विलेज डिफेंस कमेटियों (गांवों के पहरेदारों) की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। आज बैठक में पटियाला और समाना ब्लॉक के बी.डी.पी.ओ. सुखविंदर सिंह टिवाना की अगुवाई में गांव खेड़ी मानियां, दूधड़ और समाना में 200 गांवों की विलेज डिफेंस कमेटियों की मीटिंग कर इन गांवों को नशों विरुद्ध लामबंद किया गया।
कमेटियों रखेंगी निगरानी
इस मौके पर बी.डी.पी.ओ. पटियाला Bdpo Patiala सुखविंदर सिंह टिवाना ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गांव स्तर पर विलेज डिफेंस कमेटियों का गठन नशों के पूर्ण खात्मे के उद्देश्य से किया गया है। ये कमेटियां नशा बेचने और सेवन करने वालों पर निगरानी रखेंगी और प्रशासन के साथ समन्वय करके गांवों को नशा मुक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों में गांव के सरपंच, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, पंचायत सचिव और जैलदार शामिल हैं जो गांव के हर कोने और व्यक्ति से परिचित हैं और इसी कारण इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
प्रशासन को दी जाए नशा तस्कर की जानकारी
बैठक में ‘गांव के पहरेदार’ शीर्षक तले गठित कमेटियों को उनकी जिम्मेदारियों, प्रशासन से संवाद, नशा संबंधित जानकारी साझा करने और गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर यह कमेटियां हर घर तक पहुंच बनाकर मुहिम को आगे बढ़ाएं तो नशा जैसी बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है। गांव दुगाट के सरपंच बहादुर सिंह ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि गांव में कोई नशा बेचने आता है, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दी जाती है और नशा करने वालों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया जाता है।