पावरकाम के डिप्टी सचिव बने मीना माही

पूरी तनदेही के साथ किया जाएगा काम : मीना माही

by TheUnmuteHindi
पावरकाम के डिप्टी सचिव बने मीना माही

पावरकाम के डिप्टी सचिव बने मीना माही
– पूरी तनदेही के साथ किया जाएगा काम : मीना माही
पटियाला, 24 जनवरी : पावरकाम के चेयरमैन इंजी. बलदेव सिंह सरां की तरफ से मेहनती, ईमानदार और महकमे को समर्पित अफसरों को तरक्की दे कर सम्मानित किया जाता है। इसी तरह उनकी तरफ से श्रीमती मीना माही जो कि पावरकाम के उत्तरी जोन स्थित दफ्तर शक्ति सदन जालंधर में बतौर अधीन सचिव बहुत ही मेहनत, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के साथ अपनी सेवाएं निभा रहे हैं, को तरक्की देकर डिप्टी सचिव बनाया गया है।
इस मौके मीना माही ने इस नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार, चेयरमैन पावरकाम और अफसरों का तरक्की करने के लिए धन्यवाद करते प्रण लिया कि वह भविष्य में भी पावरकाम में और भी पारदॢशता लाने के लिए हर संभव यत्न करेंगे और पूरी तनदेही के साथ काम करेंगे।

You may also like